फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diwali preparations begin; business worth crores expected

Shahjahanpur News: दीपावली की तैयारी शुरू, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Thu, 29 Oct 2026 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Diwali preparations begin; business worth crores expected
शाहजहांपुर में तनिष्क शोरूम पर खरीदारी करती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों को सजाने से लेकर नए कपड़ों, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन और पूजन सामग्री खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। त्योहार को लेकर कारोबारियों ने भी कमर कस ली है। दुकानों में नए उत्पादों की रेंज मंगाई गई है। दुकानदारों को करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
महंगे मोबाइल, ईएमआई पर खरीदारी को तरजीह दे रहे ग्राहक
त्योहारों को लेकर मोबाइल कारोबारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। मोबाइल की लंबी रेंज को मंगाया गया है। कीमतें बढ़ने के बावजूद मोबाइल की मांग बनी हुई है। अब ग्राहक एकमुश्त भुगतान करने के बजाय ईएमआई पर फोन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में 20 से 25 हजार रुपये तक की कीमत वाले मोबाइल की मांग अधिक है। अलीबाबा टेलीकॉम के प्रोपराइटर यासीन मलिक ने बताया कि करीब 90 प्रतिशत मोबाइल ईएमआई पर बिक रहे हैं। ग्राहकों के लिए एक साथ पूरी रकम चुकाने के बजाय हर महीने किस्त देना आसान विकल्प बन गया है। दीपावली पर गत वर्ष के मुकाबले बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

----------
हल्के और फैंसी आभूषणों की बढ़ी मांग
सोने की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक भारी आभूषणों के बजाय हल्के और फैंसी डिजाइन वाले गहनों को अधिक पसंद कर रहे हैं। निवेश के लिहाज से सोने के सिक्के और मूर्तियों की भी मांग रहती है। चांदी के सिक्के और बर्तनों की खरीदारी भी त्योहार पर खूब होती है। त्योहार को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार आभूषणों की नई रेंज मंगाई है। तनिष्क के शोरूम मैनेजर कृष्णा ने बताया कि धनतेरस से ही खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषण खरीद रहे हैं। त्योहार को देखते हुए आभूषणों की लंबी रेंज मंगाई गई है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो पहिया वाहनों की बुकिंग भी शुरू
धनतेरस और दीपावली पर वाहन खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह है। त्योहारों के लिए वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई। त्योहार को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग मॉडल और रंगों के वाहनों की रेंज मंगाई है। महानगर में सात कंपनियों के बाइक शोरूम हैं। वहां पर त्योहार को लेकर तैयारी पूरी है। दर्शन एंड संस के मैनेजर सौरभ वर्मा ने बताया कि उनके शोरूम पर अब तक 150 दो पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। लोग धनतेरस पर वाहन को घर ले जाने के लिए बुक करा रहे हैं। वाहनों की बुकिंग में अभी और तेजी आएगी। लोगों की पसंद के अनुरूप ही वाहनों को मंगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed