फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diwali is near... yet the roads leading to the market are in bad condition.

Shahjahanpur News: दीपावली नजदीक...फिर भी बाजार को जाने वाली सड़कें बदहाल

Mon, 13 Oct 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Diwali is near... yet the roads leading to the market are in bad condition.
संजीव सचदेवा - फोटो : samvad
शाहजहांपुर। दीपावली नजदीक आने के बावजूद बाजारों को जाने वाली सड़कें खराब पड़ी हैं। सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। त्योहार के कुछ दिन शेष है। ऐसे में सदर बाजार, चौक क्षेत्र समेत कई इलाकों में व्यापारी व ग्राहकों को दुश्वारी आएगी। त्योहारों पर सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कराने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

त्योहार के मौके पर सदर बाजार, चौक समेत कई बाजारों में भीड़ उमड़ती है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग भी खरीदारी करने के लिए आते हैं। जलालनगर बजरिया को जाने वाले मार्ग पर अशफाक नगर तिराहे के पास सड़क काफी खराब है। बारिश में जलभराव के चलते जर्जर सड़क के गड्ढे भरवाने की फुर्सत अब तक अफसरों को नहीं मिली है।
विज्ञापन

इसी तरह सुभाषनगर, बाडूजई प्रथम व द्वितीय, लाला तेली बजरिया के लोग भी लाल इमली चौराहा वाली रोड से सदर बाजार के लिए जाते हैं। यह मार्ग भी काफी खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही सड़क उधड़ी पड़ी है। कचहरी पीडब्ल्यूडी तिराहे से गोविंदगंज बाजार के मार्ग पर भी स्थिति बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख बाजार होने के बावजूद इस मार्ग को ठीक कराने की जरूरत नहीं समझी गई है। सड़क पर बड़ा सा गड्ढा होने के साथ ही कई जगह पर सड़क उधड़ी है। जबकि बाजार की ओर जाने को यह प्रमुख मार्ग है। इसी तरह केरूगंज चौराहे से चौक बाजार को जाने वाले मार्ग पर कंक्रीट पड़ी है। इसके वजह से हादसा होने का डर बना रहता है।
व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम से कई बार शिकायत करने के बावजूद किसी ने संज्ञान नहीं लिया है। इसी तरह केरूगंज छाया कुआं मार्ग पर सड़क का गड्ढा अब तक नहीं भरा गया है। मुख्य रास्ता होने के चलते नेताओं से लेकर अधिकारियों तक की गाड़ियां मार्ग से गुजरती हैं। तब भी कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।
इसी तरह केरूगंज से राजघाट चौकी मार्ग पर सड़क उधड़ी है। दीपावली नजदीक आने के कारण बाजार की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराए जाने की व्यापारियाें ने मांग की है।
--
बाजारों की ओर जाने वाले मार्गों पर गड्ढे होने से दिक्कत आती है। इनकी वजह से आए दिन हादसा होने का डर बना रहता है। त्योहार नजदीक आने के चलते कार्य को तेजी से कराया जाए।
- संजीव सचदेवा, व्यापारी
-
शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। सड़कें खराब होने से ग्रामीण इलाके के खरीदार आने से कतराते हैं। इस मुद्दे को लेकर नगर आयुक्त से मिलेंगे। समाधान न होने पर धरना देंगे।
- सुनील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल
--
बाजारों को जाने वाले मार्ग को सही कराने के लिए नगर आयुक्त से पूर्व में मांग की थी। सड़कों पर गड्ढे होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। संगठन से जुडे़ व्यापारियाें ने मुद्दे को लेकर फिर से अवगत कराया है। जल्द ही जिला स्तरीय अधिकारियों से मिलेंगे।
- सचिन बाथम, महानगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल
--
सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए अभियान चल रहा है। जल निगम और नगर निगम कार्य करा रहा है। दीपावली से पहले पैच वर्क को पूर्ण कर सड़कें दुरुस्त की जाएंगी।

-आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता नगर निगम

संजीव सचदेवा

संजीव सचदेवा- फोटो : samvad

संजीव सचदेवा

संजीव सचदेवा- फोटो : samvad

संजीव सचदेवा

संजीव सचदेवा- फोटो : samvad

संजीव सचदेवा

संजीव सचदेवा- फोटो : samvad

संजीव सचदेवा

संजीव सचदेवा- फोटो : samvad

संजीव सचदेवा

संजीव सचदेवा- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed