फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District President of BJP leader and National Gau Rakshak Sangh died due to poisoning

भाजपा नेता और राष्ट्रीय गोरक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Thu, 26 May 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
District President of BJP leader and National Gau Rakshak Sangh died due to poisoning
मता तिवारी का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली निवासी भाजपा नेता व राष्ट्रीय गोरक्षक संघ की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता तिवारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने चबूतरे पर गंभीर हालत में मंगलवार रात को पड़ी मिली थीं। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य 48 वर्षीय ममता तिवारी ने मंगलवार रात आठ बजे अपनी सहेली आकांक्षा को फोन कर बेटे उत्कर्ष के साथ बुलाया था। उनकी सूचना पर परिजन पहुंचे तो ममता राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने चबूतरे पर गंभीर हालत में मिली थी। रात करीब नौ बजे उन्हें भर्ती कराया गया। रात करीब एक बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार दोपहर मामले में गोरक्षक संघ की महिला पदाधिकारी तिलहर की सिंह कॉलोनी निवासी रीना सक्सेना ने चौक कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने नटराज मेडिकल स्टोर के स्वामी रामजी मिश्रा निवासी दनियापुर थाना आरसी मिशन और आशा कार्यकर्ता अनीता से ममता का विवाद हो गया था। मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवा वापस करने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने ममता को पीटा था। इससे आहत होकर ममता ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपनी मां की मौत से बेटे हर्ष तिवारी और उत्कर्ष तिवारी गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से अलग रहती थी ममता
आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी प्रमोद तिवारी की पत्नी ममता तिवारी ने तारीन टिकली में किराये पर मकान ले रखा था। वह अपने पति से अलग रहती थीं। बताते हैं कि ममता का अपने ससुरालीजन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

मेडिकल स्टोर संचालक हुआ फरार
ममता की मौत के बाद से मेडिकल स्टोर संचालक भाग गया। उसका स्टोर भी पूरे दिन बंद रहा। पुलिस भी कई बार मेडिकल स्टोर पर पहुंची, लेकिन वहां ताला लटका मिला।
मौत से पहले बताए दोनों के नाम, वीडियो वायरल
ममता तिवारी की सांसों की डोर टूटने से पहले एक वीडियो भी बनाया गया था। वीडियो राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड का है। इसमें ममता तिवारी मेडिकल स्टोर संचालक व आशा पर मारपीट का आरोप लगा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला की जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। -संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed