{"_id":"61be40bfbfc99d725552fd3c","slug":"distrbances-in-the-public-meeting-shahjahanpur-news-bly4697110128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभा खत्म होते ही कई ब्लॉकों में टूटीं रेलिंग और कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभा खत्म होते ही कई ब्लॉकों में टूटीं रेलिंग और कुर्सियां
विज्ञापन
जनसभा के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट ले जाते लोग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए पुत्तू लाल चौराहा से लेकर रोजा मंडी के आगे जगह-जगह रोड के दोनों ओर बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं की छवियों वाले फ्लैक्सी बैनर बड़ी संख्या मे लगाए गए थे। यही नहीं, इसी क्षेत्र में रोड के दोनों ओर बिजली के खंभों के सहारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आदमकद कटआउट भी लगाए गए थे।
यह सभी प्रचार सामग्री भारी पुलिस बल की निगरानी के कारण जनसभा होने तक सुरक्षित रही, लेकिन प्रधानमंत्री का भाषण खत्म होने के साथ सभास्थल से जैसे ही लोगों ने बाहर निकलना शुरू किया, उनमें नेताओं की तस्वीरों वाले बैनर और कटआउट हासिल करने की होड़ लग गई। सभास्थल से बाहर निकलने की जल्दबाजी में कई ब्लॉकों की रेलिंग और उनमें पड़ी कुर्सियां टूट गईं। गले में गेरुआ गमछा डाले युवाओं की टोलियां बैनरों और कटआउट की छीनाझपटी करती दिखीं। कई बैनर आकार में इतने बड़े थे कि अकेले उठा पानला मुमकिन नहीं था।
इस पर युवाओं ने बैनर फाड़कर उसके टुकड़े कर दिए और उनके लोहे के ढांचे तोड़कर अलग-अलग टुकड़ों में ले गए। इसी तरह कई युवा अपने कंधों पर मोदी, योगी के कटआउट ले जाते दिखे। नेताओं के कटआउट की उपयोगिता को लेकर सवाल करने पर एक युवक का कहना था कि इन्हें खेत में खड़ा कर देने पर रात में जानवर नहीं आएंगे और गेहूं की फसल सुरक्षित बनी रहेगी।

शाहजहांपुर में शनिवार को रोजा रेलवे मैदान पर जनसभा के खत्म होने के बाद लोगों ने तोड़ी कुर्सीया। स- फोटो : SHAHJAHANPUR