फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute over land possession; allegations of firing.

Shahjahanpur News: जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, फायरिंग का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dispute over land possession; allegations of firing.
खुटार। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कच्चा कटरा निवासी राजकिशोर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि खुटार के पूरनपुर रोड पर गांव लालपुर में उनका 70 वर्ष पुराना गन्ना क्रेशर था। अब क्रेशर बंद है और उनकी जमीन पर बाउंड्रीवॉल के साथ ही धान की फसल भी खड़ी है। शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बाउंड्रीवॉल तोड़नी शुरू कर दी। चौकीदार ओमप्रकाश के जानकारी देने पर वह पत्नी किरण देवी के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें और पत्नी को फावड़ा, लाठी, डंडे लेकर दौड़ा लिया गया। उन्होंने भागकर जान बचाई।

उधर दूसरे पक्ष से गांव लालपुर के अभिषेक वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में जमीन खरीदी थी। शनिवार को वह अपनी जमीन पर नींव भरवाने पहुंचे तो शाहजहांपुर के तीन लोगों ने फायरिंग कर दी और झूठी सूचना देकर पुलिस बुला ली। दोनों ओर से तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर दी गई है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

--
जमीन पर कब्जे के मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed