{"_id":"69ab0c0c7c53db764a09b859","slug":"dispute-erupted-in-nahil-for-the-second-day-one-side-filed-a-report-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-167200-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाहिल में दूसरे दिन भी हुआ विवाद, एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाहिल में दूसरे दिन भी हुआ विवाद, एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। गांव नाहिल में पांच फरवरी को हुए विवाद में एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। श़ुक्रवार को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो एक पक्ष के लोग भाग निकले।
जलालाबाद के गांव हीरानगर निवासी जोगेंद्र की नाहिल गांव में रामबहादुर की पुत्री से शादी हुई है। जोगेंद्र ससुराल आए थे। बृहस्पतिवार को जोगेंद्र शराब के नशे में ब्राह्मण समाज के लोगों के लिए गाली-गलौज कर रहे थे। गांव के विनोद कुमार ने आपत्ति की तो जोगेंद्र, जोगेंद्र के ससुर और साला राहुल लाठी, डंडे लेकर हमलावर हो गए।
गांव के विवेक आदि ने मामला शांत कराया। कुछ देर बाद जोगेंद्र, रामबहादुर, राहुल, जमुनादीप, जितेंद्र, मनोज, रवीश व दो अन्य लोगों ने विवेक के घर में घुसकर पिता मनोज कुमार को धारदार हथियार से गंभीर घायल कर दिया था। पुलिस ने चार लोगों का चालान किया और विवेक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद विवाद होने लगा। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव है और कभी भी विवाद बढ़ सकता है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गाली-गलौज की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही रामबहादुर पक्ष के लोग मौके से भाग गए।