फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute between two parties over changing the direction of the camera

Shahjahanpur News: कैमरे की दिशा बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Wed, 22 Oct 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over changing the direction of the camera
शाहजहांपुर। कैमरे की दिशा बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष का व्यक्ति लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया तो विवाद और बढ़ गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही दोनों पक्षों में समझौता कर लिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जंगला का एक व्यक्ति अपने घर के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरा लगवा रहा था। पड़ोसी ने कैमरे की दिशा को लेकर विरोध किया। कैमरा लगवाने वाले ने कहा कि इससे गली व अन्य मकानों की सुरक्षा होगी, लेकिन दूसरा पक्ष नहीं माना।
विज्ञापन

विवाद बढ़ता गया। गाली-गलौज होने के बाद एक पक्ष घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया। भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। साथ ही कैमरा लगवाने वाले ने हद्दफ चौकी जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है। दोनों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed