फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dirty bedsheets and a faulty fan found in the maternity ward... displeasure expressed.

Shahjahanpur News: प्रसूति वार्ड में मिली गंदी चादर और खराब पंखा... जताई नाराजगी

Fri, 10 Jul 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dirty bedsheets and a faulty fan found in the maternity ward... displeasure expressed.
राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से दवा के बारे में पूछतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष। संव
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बेड पर पड़ी गंदी चादर व खराब पंखा देखकर नाराजगी जताई। वार्डों में मिली कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता की स्थिति ठीक की जाए। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों की संख्या अधिक हैं। जो खामियां मिली हैं, उनके बारे में 15 दिन बाद जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर तेज बारिश के दौरान मेडिकल कॉलेज पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सबसे पहले दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण किया। यहां से नई बिल्डिंग पहुंचकर महिला ओपीडी चेक की। वहां लाइन में लगे मरीजों से उनका हालचाल लेते हुए व्यवस्था के बारे में जाना। उनके समक्ष आ रही परेशानियों के बारे में पूछा।
विज्ञापन

यह भी कहा कि बगैर डरे दिक्कतों के बारे में बताएं, तभी व्यवस्थाओं को ठीक कराया जा सकेगा। इसके बाद वह प्रसूति वार्ड की ओर चल दीं। महिला मरीज के पास बाहर की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट व बेड की गंदी चादर को देखकर नाराजगी जताई। फिर खुद मरीज के झोले से दवाई निकालीं और पूछा कि दवा बाहर से मंगाई या यहीं से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा अस्पताल से मिलने की बात पर वह दूसरे वार्ड में गईं। देखा कि वहां पंखा ठीक हो रहा था। वार्ड में काफी उमस थी। पूछने पर एक महिला ने बताया कि तीन दिन से पंखा खराब है। इस पर उन्होंने वार्ड में कूलर की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान ददरौल विधायक अरविंद सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अल्पना श्रीवास्तव, महिला कल्याण विभाग से जिला को-आर्डिनेटर अमृता दीक्षित, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी नमिता यादव आदि उपस्थित रहीं।
--
बंद शौचालय को देख जताई नाराजगी
उपाध्यक्ष नई बिल्डिंग के प्रथम तल पर लेबर रूम का निरीक्षण कर वार्ड में गईं। वहां उन्हें एसी चलता मिला, लेकिन शौचालय बंद था। नर्स ने बताया कि काम के चलते शौचालय बंद है। बाकी चालू हालत में हैं। उन्होंने जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर शौचालय शुरू करने के लिए कहा।

--
भर्ती के नाम पर रुपये लेने का आरोप
एक आशा कार्यकर्ता ने राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष से मरीज को भर्ती करने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। इस पर उपाध्यक्ष ने प्राचार्य को मामले की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से दवा के बारे में पूछतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष। संव

राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से दवा के बारे में पूछतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed