फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dirt-laden drains not cleaned for months

संचारी रोग नियंत्रण के लिए चलाया जा रहा अभियान, गंदगी से पटे नाले

Tue, 05 Apr 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dirt-laden drains not cleaned for months
शाहजहांपुर के मोहल्ला मक्कू बजरिया स्थित नाले में पटी गंदगी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन शहर के गली मोहल्लों में स्थित नाले गंदगी से पटे हुए हैं। महीनों से सफाई न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। नालों से उठती बदबू से आसपास रहने वाले परेशान है और संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला मक्कू बजरिया के नाले कचरे से भरे
मोहल्ला मक्कू बजरिया स्थित नाला पूरी तरह से गंदगी से पटा मिला। देखकर ही लग रहा था कि महीनों से नाले की सफाई नहीं हुई है। नाले में कूड़ा-कचरा ऐसे भरा हुआ था, जैसे मानो सपाट मैदान मेें गंदगी पसरी पड़ी हो। नाले के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से सालों में एक-दो बार सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन

मोहल्ला हद्दफ में सफाई के नाम पर खानापूरी
शहर के मोहल्ला हद्दफ का नाला गंदगी से पटा हुआ है। इस नाले की सफाई हुए भी काफी समय बीत गया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नाला सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही की जाती है। नाले में कूड़ा-कचरा होने होने से बहाव रुक गया है और बदबू उठने लगी है। जिसकी वजह से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में कूड़ा डालते हैं उस्मान बाग चौकी के लोग
शहर में लाल इमली चौराहा से तारीन टिकली को जाने वाली सड़क पर उस्मान बाग चौकी के पास का नाला भरा हुआ मिला। नाले के किनारे ही मोहल्ले वालों द्वारा कूड़ा-करकट डाला जाता है। जोकि नाले में भर जाता है। जिससे पानी का बहाव नहीं हो पा रहा। बताया गया कि कूड़ा उठान हो जाता है, लेकिन नाले की सफाई नहीं हो रही है।
महीनों से नहीं हुई सफाई
नगर निगम की ओर से शहर में सफाई का कार्य ठीक-ठाक करवाया जा रहा है, लेकिन नालों की सफाई भी जल्दी-जल्दी होनी चाहिए। मोहल्ले का नाला गंदगी से पट गया है, कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। - रामचंद्र, मक्कू बजरिया
बीमारियां फैलने का डर
नाले की सफाई करीब दो महीने पहले हुई थी, लेकिन अब फिर से नाला भर गया है। कूड़ा-करकट बहकर आ जाता है। नाले में गंदगी होने की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बीमारी बढ़ सकती है। - जयेश राठौर, मक्कू बजरिया
कर्मचारी नहीं आते
बजरिया के पास में नाला निर्माण का काम चल रहा, लेकिन जो नाले-नालियां भरे पड़े है उनकी सफाई तो करवाना ही चाहिए। संचारी रोग नियंत्रण जैसे अभियान सिर्फ दिखावा साबित होते है। कर्मचारी काम नहीं करना चाहते। - राजू श्रीवास्तव, हद्दफ
मोहल्लों में झाड़ू नहीं लगती
गली-मोहल्लों में झाड़ू तक नहीं लगती है। सफाई कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतारू रहते हैं। नालों की सफाई व्यवस्था भी ऐसी ही है, जब इच्छा होती है सफाई करा दी जाती है। वरना कूड़ा सड़ने दो और बीमारियां फैलती रहे।

बंटी, महमंद हद्दफ
नगर निगम की ओर से समय-समय पर नालों की सफाई कराई जाती है। बरसात से पूर्व सफाई कराई गई थी। वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। नियमित रूप से सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। जिस पर नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी नजर रखे हुए है। - अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम शाहजहांपुर।

शाहजहांपुर के मोहल्ला हद्दफ में गंदगी से पटा नाला । संवाद

शाहजहांपुर के मोहल्ला हद्दफ में गंदगी से पटा नाला । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में उस्मान बाग चौकी के पास भरा नाला । संवाद

शाहजहांपुर में उस्मान बाग चौकी के पास भरा नाला । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed