फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DIOS order principals to upload Board exam centre info

डीआईओएस ने दिए निर्देश,अपलोड करें बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की सूचनाएं

Fri, 07 Jul 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
DIOS order principals to upload Board exam centre info
DIOS - फोटो : Amar ujala

नवीन शैक्षिक सत्र को शासन और विभाग की मंशा के अनुरूप चलाने तथा स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के हित की योजनाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के लिए डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने शुक्रवार को प्रधानाचार्यों की बैठक ली। राजकीय इंटर कॉलेज में हुई बैठक में डीआईओएस ने कहा कि वर्ष 2018 की परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जिन प्रधानाचार्यों ने ऑनलाइन केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालय संबंधी आधारभूत सूचनाएं अपलोड नहीं की हैं, वे तत्काल परिषद की वेबसाइट पर सभी सूचनाएं अपलोड कर उसका प्रिंट कार्यालय में उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन कार्यवाही करें। उन्होंने शैक्षिक पंचांग के अनुरूप पाठ्यक्रम का विभाजन कर शैक्षिक डायरी बनाने को भी कहा। साथ ही अभिभावक संघ की बैठक कर सत्र की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआईओएस ने कहा कि विद्यालयों की सफाई कराकर शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य भौतिक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीनें और कैमरे की व्यवस्था की जाए, प्रार्थना के बाद विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास कराया जाए। कोई भी शिक्षक अथवा प्रधानाचार्य कोचिंग/ट्यूशन कदापि न पढ़ाएं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यक्रमों में माध्यमिक शिक्षा का स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में परिषद से स्वीकृत विषयों की ही पढ़ाई की जाए, मान्यता से इतर कक्षाएं मिलने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा हाईस्कूल की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के फार्म समय से भरवाने, शिक्षण संस्थानों में पौध रोपित करने, इंस्पायर अवार्ड, विद्यार्थीवार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र जमा करने, प्रयोगशालाओं का नियमित उपयोग करने आदि के बारे में भी दिशा निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed