डीआईओएस ने चार केंद्र व्यवस्थापक बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बुधवार को केंद्रों पर सीटिंग प्लान के अनुरूप अनुक्रमांक स्लिप सीटों पर चस्पा कर दी र्गइं। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने अपना अनुक्रमांक देखकर कक्ष संख्या की जानकारी ली। वहीं, बोर्ड परीक्षा का फोेबिया परीक्षार्थियों ही नहीं शिक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों पर भी नजर आया। इस बीच परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले डीआईओएस ने चार केंद्रों के व्यवस्थापक बदल दिए। वहीं, डीआईओएस ने वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों को आगाह किया है कि वह बोर्ड परीक्षा में डियूटी करना सुनिश्चित करें, जो शिक्षक डियूटी नहीं करेगा, उसे सर्विस में नहीं मानते हुए उनके कॉलेज की सूची (सीडी) से नाम हटा दिया जाएगा। इससे कार्रवाई से वह मानदेय से भी वंचित हो सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी स्वयं शिक्षक की होगी।
डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि लाला हरीराम इंटर कॉलेज खुदागंज केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक राम औतार दुबे की नातिन परीक्षा देगी, लिहाजा बोर्ड की नियमावली के अंतर्गत उन्हें केंद्र व्यवस्थापक से हटाकर उनके स्थान पर केसी गंगवार को नियुक्त किया गया है। इनकेअलावा महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज पुवायां के केंद्र व्यवस्थापक संदीप गुप्ता को हटाकर उनके स्थान पर पुवायां इंटर कॉलेज के संजीव मिश्र को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया। इसी तरह सुभाषचंद्र बोस कॉलेज भर्रामई के प्रधानाचार्य संत कुमार सिंह लंबे समय से अवकाश पर चल रहे हैं, लिहाजा उनके स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज कलान के शिक्षक सियाराम को परीक्षा का दायित्व सौंपा गया है। गायत्री महाशक्ति बंडा के केंद्र व्यवस्थापक बृजेश मिश्र को हटाकर उनकी जगह ढका घनश्याम के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरीश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।