फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dilapidated road of Shahbaznagar became trouble for thousands of people

Shahjahanpur News: हजारों लोगों के लिए मुसीबत बनी शहबाजनगर की जर्जर सड़क

Sun, 21 May 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated road of Shahbaznagar became trouble for thousands of people
शाहजहांपुर। गदियाना से शहबाजनगर रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इसकी वजह से राहगीरों के साथ ही क्षेत्रवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोड के दोनों ओर कॉलोनियां बसी हैं और कई गांव भी इससे जुड़े हैं। इसके बावजूद इसकी मरम्मत व निर्माण नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन

रोड की मरम्मत पर ध्यान नहीं देने से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए और कई जगह सड़क पर बिछे डामर का नामोनिशान तक मिट चुका है। गदियाना से लेकर शहबाजनगर तक की दूरी तय करना लोगों को काफी भारी पड़ रहा है। मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हारुन के साथ कई लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। उनके साथ ही नवनिर्वाचित पार्षद रीता राठौर के पति छंगेलाल राठौर भी काफी समय से इस रोड के निर्माण को लेकर प्रयासरत रहे। हालांकि अब नगर निगम के अधिकारियों द्वारा तीन महीने का समय रोड का निर्माण कराए जाने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

--------
ये कॉलोनियां और गांव इस मार्ग से जुड़े हैं
- गदियाना-शहबाजनगर रोड के दोनों ओर विकसित कॉलोनियों में सैनिक कॉलोनी, शांतिपुरम कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी स्थित है। निवाड़ी, घुसगवां, शहबाजनगर समेत कई एक गांव इससे जुड़े हुए हैं। कॉलोनियों में जहां पांच से छह हजार लोग रहते हैं, तो वहीं गांवों में करीब 20 हजार लोगों का इस रोड से आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कई बार पलट चुके हैं ई-रिक्शा
शहबाजनगर रोड की हालत इतनी खराब है कि इस पर पैदल चलना भी दूभर है। कॉलोनियों तथा गावों तक जाने वाले ई-रिक्शा आए दिन इस रोड पर पलट जाते हैं और लोग चोटिल होते हैं। रोड का निर्माण होना बहुत जरूरी है। - वसीम, ई-रिक्शा चालक
----
बरसात के दिनों में हालत हो जाती है खराब
पिछले कई सालों से इस रोड को जर्जर अवस्था में ही देख रहे हैं। बरसात के दिनों में हालत ज्यादा खराब हो जाती है। जलभराव होने पर इधर से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों की परेशानी पर ध्यान दिया जाना चाहिए। - गंगाधर, स्थानीय निवासी
----
रोड न बनीं तो फिर करेंगे आंदोलन
शहबाजनगर रोड के निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने आश्वस्त किया जल्द रोड बनवा दी जाएगी। अगर निर्माण न हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा। - हारुन, आप कार्यकर्ता
-----
निर्माण शीघ्र शुरू होने की संभावना
अपर नगर आयुक्त से बातचीत हुई है, उन्होंने शहजबाजनगर रोड के निर्माण को इस्टीमेट तैयार किए जाने की जानकारी दी है। दो महीने का समय मांगा था। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है। - रीता राठौर, नवनिर्वाचित पार्षद

------
वर्जन:::::
शहबाजनगर रोड का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए इस्टीमेट तैयार करवाया गया है। रोड का निर्माण हो जाने से सभी को लाभ मिलेगा। - एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed