{"_id":"685ede7bdb7f41671b0581fd","slug":"did-not-pick-up-video-call-from-unknown-number-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-146846-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अनजान नंबर से आने वाले वीडियो काॅल नहीं उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अनजान नंबर से आने वाले वीडियो काॅल नहीं उठाएं
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद मेडिकल छात्र-छात्राएं। संवा
शाहजहांपुर। ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्कता, जागरूकता और उचित सुरक्षा उपाय अपनाना आवश्यक है। लालच में आकर व्हाट्सएप पर आने वाली कोई भी एपीके फाइल को नहीं खोलें। इससे मोबाइल हैक कर ठगी हो जाती है। साइबर ठगी से बचने के लिए समझदारी से काम लेना चाहिए। ये बात सीओ लाइन संजय कुमार ने शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीओ ने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले वीडियो काॅल नहीं उठाने चाहिए। साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर डिजिटल अरेस्ट की घटना को अंजाम देते हैं। एसपी, डीआईजी बनकर सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर तक दिखा देंगे।
वर्तमान में शिक्षित लोग ही इनके झांसे में फंस रहे हैं। उनकी धमकियों से डरें नहीं, साथ ही लालच में न आएं। बोले- साइबर अपराधी अधिकारियों के नाम की आईडी व फोटो लगाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। उनके झांसे में बिल्कुल नहीं आए।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि साइबर ठगी की घटना से बचने के लिए जागरूक होना चाहिए। यह बातें खुद तक सीमित नहीं रखें, बल्कि आमजन को भी बताएं। कार्यक्रम में डॉ.एमपी गंगवार, डॉ.जेपी सिंह व डॉ.अमित सक्सेना भी मौजूद रहे।
वीडियो बनाने के बजाये घायलाें की मदद कर बनें आदर्श नागरिक
टीएसआई विनय पांडेय ने कहा कि हादसा होने पर लोग वीडियो बनाने में लग जाते हैं। घायलों की मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आता है। लोगों की मदद कर आदर्श नागरिक बनें। नेक नागरिक बनने के लिए प्रमाणपत्र और 25 हजार की धनराशि देकर सम्मानित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
सवालों के मिले जवाब
सवाल : अस्पताल के सामने काफी दुकानें लगी होने के चलते निकलना दूभर है।- गीता देवी
सीओ का जवाब : दुकानों व ठेलों को हस्तांतरित कराकर अगले सप्ताह से पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
सवाल : साइबर ठगी की घटना होने पर होल्ड कराई धनराशि कब तक मिलती है। -रईस अहमद
सीओ का जवाब : होल्ड कराई धनराशि को पाने के लिए न्यायालय से अनुमति लेना अनिवार्य होता है।
सवाल : हाईवे पर रात में तेज गति और ओवरलोड वाहनों से हादसे का डर रहता है। -डॉ. नीरा
सीओ का जवाब : इसे लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। ऐसे वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाते हैं।