फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees were overwhelmed with emotion upon witnessing Mira Bai's unwavering devotion to God.

Shahjahanpur News: मीरा बाई की भगवान में अटूट भक्ति देख भावविभोर हो गए श्रद्धालु

Sat, 14 Mar 2026 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed with emotion upon witnessing Mira Bai's unwavering devotion to God.
कुर्रिया कलां में आयोजित रासलीला का मंचन देखते लोग। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित रासलीला के तीसरे दिन शनिवार को वृंदावन से आए प्रह्लाद जी महाराज रासलीला मंडली के कलाकारों ने मीराबाई की भगवान के प्रति अटूट भक्ति का मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम और ध्यान में मग्न मीरा दिनभर भजन गाती रहतीं। बाबा के बीमार होने पर उनके कहने से दूध का कटोरा लेकर मंदिर जाती हैं और भगवान से दूध पीने की विनती करती हैं। भगवान उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर दूध पी लेते हैं। इसकी नगर में चर्चा होने पर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं।
विज्ञापन

बाद में एक दिन मीरा बाई सशरीर मंदिर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह में समा गईं। इस तरह साधारण दिखने वाली कन्या असाधारण निश्छल भक्ति का उदाहरण बनकर संसार में अपनी अमिट छाप छोड़ गईं। समापन पर आयोजक संजीव सिंह ने भगवान की आरती उतारकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
काल्पनिक सुख के अभाव का नाम दुख : डॉ.दामोदर दीक्षित
शाहजहांपुर। चित्रा टॉकीज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथाव्यास डॉ. दामोदर दीक्षित ने सुदामा चरित प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने अनेक उदाहरण देते हुए कहा कि काल्पनिक सुख का अभाव दुख है।
साथ ही बताया कि रूप, विद्या, धन और अधिकार चार नशे हैं। संसार में लोग जीवन के लक्ष्य से भटक कर इनमें फंस जाते हैं। राग, द्वेष, ईर्ष्या, मद और मोह पांच शत्रु हैं। इनसे बचकर रहना चाहिए, अन्यथा जीवन में कष्ट आने में विलंब नहीं लगेगा।

इस दौरान पुरोहित अनंतराम का मुख्य यजमान कमलेश कुमार खन्ना ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान ध्रुव नारायन मेहरा, सुधा मेहरा, सोमनाथ कपूर, सरिता कपूर, जयप्रकाश खन्ना, चंद्र शेखर खन्ना ऊर्फ धीरू, रोली खन्ना, रागिनी खन्ना, डॉ.राम मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed