फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees reaped benefits by chanting the Mahamantra.

Shahjahanpur News: महामंत्र जप का पाठ कर श्रद्धालुओं ने अर्जित किया लाभ

Mon, 24 Aug 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees reaped benefits by chanting the Mahamantra.
खुटार देवस्थान मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर महादेव स्थान पर चले रहे हरे राम हरे कृष्ण का जप सोमवार को भी जारी रहा। महामंत्र का जप पूरे सावन माह में रात-दिन चल रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में महादेव स्थान पर पहुंचे और महामंत्र का जप करके पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान पुजारी नरेंद्र सिंह ललुआ, दीपक सिंह, अवधेश मिश्रा, नवीन मिश्र, ओमप्रताप आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

--
खुटार के देवस्थान मंदिर पर हुआ भंडारा
खुटार। सावन माह के चौथे सोमवार के अवसर पर नगर के देवस्थान मंदिर पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह संत योगेश्वर जी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में ही हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने मिलकर एक करोड़ आहुतियां दीं। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कन्या भोज में प्रसाद वितरित करते हुए भंडारे का शुभारंभ किया। शाम तक भंडारा चलता रहा। संवाद
विज्ञापन

--
महादेवन मंदिर में भी श्रद्धा से हुआ भंडारा
खुदागंज। सावन के अंतिम सोमवार को प्रसिद्ध महादेवन मंदिर में सभासद सौरभ गुप्ता की ओर से भंडारा आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक और पूजन किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह सहित कई सेवादारों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। व्यवस्था में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता, बालिस्टर सिंह, अखिलेश सिंह, राजेंद्र गुप्ता, शुभम गुप्ता, अभिजीत शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पूर्व सैनिकों ने कांवड़ियों को बांटे केले
शाहजहांपुर। जिला पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने कांवड़ियों की सेवा की। प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर एमएम वर्मा के नेतृत्व में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के सामने कार्यक्रम की शुरुआत कर कांवड़ियों को फल वितरित किए गए। इसके बाद राजकीय पॉलिटेक्निक, हथौड़ा चौराहा और वसूलिया मोड़ पर आने-जाने वाले कांवड़ियों को प्रसाद स्वरूप केले बांटे गए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार अवस्थी, जिला संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद, जिलाध्यक्ष राजेंद्र मोहन राठौर, जिला संयोजक रामनिवास आर्य, महानगर अध्यक्ष जयपाल सिंह, रामनिवास आर्य ने आदि मौजूद रहे। संवाद
--
शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

शाहजहांपुर। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार को सीओ सदर शुभम वर्मा ने मदनापुर क्षेत्र के फिरोजपुर डुंडा स्थित शिव मंदिर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्था की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ सुगम दर्शन कराने के निर्देश दिए। संवाद
--
वीआईपी ग्रुप ने भी किया भंडारे का आयोजन
शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स की ओर से नवादा इन्देपुर स्थित राजा ऑटोमोबाइल पर कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम तक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना धीरू ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा सौभाग्य की बात है। जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने इसे श्रद्धा, सेवा और मानवता का संगम बताया। जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने सहयोगियों का आभार जताया। महासचिव सतीश सक्सेना, अनुजदेव गुप्ता, अभिनय गुप्ता, सरदार कुलविंदर सिंह, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

--
भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
शाहजहांपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने अक्षरधाम कॉलोनी, लोधीपुर के पास भंडारे का शुभारंभ किया। इसमें राहगीरों और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गौरव त्रिपाठी, संजय सक्सेना, रामासरे गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, रामचंद्र तिवारी, कृष्ण चंद तिवारी, अचल, फरीद अली खान, फुरकान अहमद कुरैशी, सईद अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद

खुटार देवस्थान मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता। संवाद

खुटार देवस्थान मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed