शाहजहांपुर। हनुमत धाम पर शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रीधाम वृंदावन के भजन गायक राधिकेश ने साथियों के साथ भजन प्रस्तुत कर धूम मचाई। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह उनकी पत्नी नूतन सिंह, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ सांसद, विधायक भी शामिल हुए।
भजन संध्या शाम छह बजे शुरू हुई। श्रीधाम वृंदावन के भजन गायक राधिकेश ने नीको लगे रे मेरो धाम..., आज हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार.. समेत हनुमानजी से जुड़े भजनों को सुनाया। ढोलक समेत अन्य वाद्य यंत्रों पर कलाकारों ने उनका साथ दिया। देर रात तक चले भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह किन्हीं कारण से नहीं आ सके। जन्मोत्सव को लेकर हनुमतधाम को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। अंत में हनुमत धाम समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने आभार जताया। इस मौके पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, सांसद अरुण कुमार सागर, विधायक सलोना कुशवाहा, हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, वीरेंद्र पाल सिंह, अजय प्रताप, डॉ. गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।