फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devendra and Tripti got first place in discus throw

चक्का फेंक में देवेंद्र और तृप्ति शर्मा ने पाया पहला स्थान

Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devendra and Tripti got first place in discus throw
लिहर के राजकीय महाविद्यालय में गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। राजकीय महाविद्यालय में हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान चक्का फेंक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से देवेंद्र शर्मा और छात्रा वर्ग से तृप्ति शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिताओं के प्रभारी डॉ. शशिभूषण की देखरेख में संपन्न चक्का फेंक प्रतियोगिता छात्र वर्ग में देवेंद्र शर्मा प्रथम, संदीप गुप्ता द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जबकि छात्रा वर्ग में तृप्ति शर्मा ने प्रथम, शालू ने द्वितीय और पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक छात्र वर्ग प्रतियोगिता में देवेंद्र शर्मा ने प्रथम, संदीप ने द्वितीय और आदेश ने तृतीय स्थान पाया। वहीं छात्रा वर्ग में तृप्ति शर्मा प्रथम, अंशिका वर्मा द्वितीय और श्यामा देवी तृतीय स्थान पर रही। हैमर थ्रो छात्र वर्ग प्रतियोगिता में आदेश प्रथम, केशव कुमार द्वितीय, संदीप गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं छात्रा वर्ग में अंशिका वर्मा प्रथम, शालू और तृप्ति ने द्वितीय तथा राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक छात्र वर्ग में अवधेश शर्मा ने प्रथम, लोकेश कुमार ने द्वितीय और आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में शालू ने प्रथम, रजनी वर्मा ने द्वितीय और राधा ने तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवपूजन यादव ने प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के डॉ. सरन पाल सिंह, अंकिता कनौजिया, ऋतु शुक्ला, डॉ. नरेश पाल, डॉ. अनुपम सक्सेना, वाईएन केशव, विशाल शर्मा दिनेश कुमार पवन राजपूत सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

तिलहर के राजकीय महाविद्यालय भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र

तिलहर के राजकीय महाविद्यालय भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed