फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Development works worth 10.25 crore will soon be undertaken in Kalan.

Shahjahanpur News: 10.25 करोड़ रुपये की लागत से कलान में जल्द होंगे विकास कार्य

Sat, 16 May 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Development works worth 10.25 crore will soon be undertaken in Kalan.
जलालाबाद। विधायक हरिप्रकाश वर्मा के प्रयास से नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कलान नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10.25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि विकास की दृष्टि से पिछड़ी कलान नगर पंचायत में पेयजल व गलियों के निर्माण सहित जनहित से जुड़े विभिन्न तरह के कार्य कराने के लिए उन्होंने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा था। उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत पेयजल, जल निकास, पथ प्रकाश व गलियों व मुख्य मार्ग के निर्माण को 523 लाख रुपये तथा नगरीय सीवरेज और जलनिकास योजना के तहत नाला निर्माण के लिए 244 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके लिए उन्होंने नगर विकास मंत्री का आभार जताते हुए कहा है कि यह सभी कार्य होने से जनता को काफी सहूलियत हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed