फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Development will be faster than Shahjahanpur-Palia Fourlane

शाहजहांपुर पलिया फोरलेन से तेज होगा विकास... सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण

Fri, 07 Jan 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Development will be faster than Shahjahanpur-Palia Fourlane
शाहजहांपुर पलिया मार्ग-फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में बुधवार को शाहजहांपुर-पलिया हाईवे के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया है। इस हाईवे के फोरलेन होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, साथ ही नेपाल तक पहुंच आसान हो जाएगी। शिलान्यास की जानकारी हुई तो लोगों ने खुशी जताई और कहा कि इससे क्षेत्र का विकास तेज होगा और लोगों को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से खुटार की दूरी करीब 53 किमी है और खुटार से पलिया की दूरी करीब 45 किमी है। इसके आगे पलिया से नेपाल के धनगढ़ी की दूरी लगभग 35 किमी है। हाईवे के चौड़ीकरण के बाद नेपाल तक पहुंच आसान हो जाएगी। सामरिक दृष्टि से इसका लाभ मिलने के साथ ही नेपाल से व्यापार को बढ़ावा देने में भी हाईवे की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगा। प्रसिद्घ दुधवा नेशनल पार्क भी पलिया से मात्र दस किमी की दूरी पर है। पर्यटकों को भी आसानी होगी।
विज्ञापन

पुवायां तहसील खेती में काफी आगे होने के कारण इसे मिनी पंजाब कहा जाता है। पुवायां का आलू आगरा सहित तमाम स्थानों को जाता है, तो खरबूजा उत्तराखंड और खीरा दिल्ली आदि को जाता है। हाईवे के चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होने से कृषि संबंधित कारखाने क्षेत्र में बढ़ सकते हैं। श्रम काफी सस्ता होने के कारण भी यहां कारखानों के बढ़ने के अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर पलिया मार्ग के फोरलेन बनने से किसानों के साथ ही व्यापारियों के लिए भी फायदा देगा। खास बात है कि सिंधौली में खन्नौत नदी और पुवायां में भैंसी नदी पुल बनने से जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। धीरज शर्मा (राजा नंदा) व्यापारी पुवायां
फोरलेन का शिलान्यास होने से शाहजहाँपुर जनपद खीरी से लेकर नेपाल बॉर्डर से सीधे जुड़ जाएगा। शाहजहाँपुर में सेना की छावनी है इसीलिए बॉर्डर पर सुरक्षा की दृष्टि से भी मजबूती मिलेगी। हर वर्ग को लाभ होगा। जसवंत सिंह, व्यवसायी पुवायां
हाईवे के चौड़ीकरण से लोगों को बड़ा लाभ होगा। भैंसी नदी की पुलिया की समस्या भी समाप्त हो जाएगी और लोग अपनी यात्रा ज्यादा सुगमता से कर सकेंगे। संजीव मेहरोत्रा, समाजसेवी पुवायां

मैं इस संबंध में केंद्रीय मंत्री से मिला भी था और हाईवे और पुल संबंध मांग रखी थी। हाईवे के चौड़ीकरण से क्षेत्र के तमाम लोगों को बड़ा लाभ होगा। लोगों का सौभाग्य है कि हाईवे के चौड़ीकरण का शिलान्यास हो गया है। चेतराम पासी, विधायक पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed