{"_id":"b2aef8238d15315732f5599c36c48efa","slug":"development-of-industries-the-stimulus-will-work-iia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों के विकास, प्रोत्साहन का काम करेगी आईआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों के विकास, प्रोत्साहन का काम करेगी आईआईए
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल और प्रांतीय सचिव घनश्याम खंडेलवाल ने नव मनोनीत तीन पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। पदभार लेने के बाद चैप्टर चेयरमैन हरि किशोर अग्रवाल ने वायदा किया कि वह उद्योगों के विकास और प्रोत्साहन देने का भरसक प्रयास करेंगे।
हरि किशोर के अलावा पदभार ग्रहण करने वालों में नव नियुक्त सचिव अनुज गुप्ता और कोषाध्यक्ष आरिफ जमाल खां शामिल रहे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और प्रांतीय सचिव ने नए तीनों पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों का बोध कराने के साथ संस्था की गाइड लाइन के अनुरूप उद्योग हित में काम करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व निवर्तमान सचिव विवेक अग्रवाल ने वित्त वर्ष 2014-15 की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अपने कार्यकाल के आय व्यय का ब्यौरा दिया। पूर्व चैप्टर चेयरमैन प्रकाश कलानी ने अपनी उपलब्धियां बताईं।
कार्यक्रम में डीएम की प्रेरणा से उद्यमियों ने पौधरोपण करने और रोपे गए पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प किया। पूर्व चैप्टर चेयरमैन अनिल गुप्ता के संचालन में आयोजित पद ग्रहण समारोह में कृष्ण कुमार गर्ग, रामचंद्र सिंघल, रमाकांत मोदी, जगदीश अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, सुधीर अग्रवाल, रवि गोयल, राघव सिंघल, उदय गोयल आदि उपस्थित रहे।