फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Desire, Aryan, Shivam Dance Shiromani Award

अभिलाषा, आर्यन, शिवम् को नृत्य शिरोमणि अवार्ड

Tue, 20 Oct 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 20 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Desire, Aryan, Shivam Dance Shiromani Award
खिरनीबाग धर्मशाला में चल रहे श्री दुर्गोत्सव में सोमवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य शिरोमणि अवार्ड प्रतियोगिता हुई। तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता के अंतर्गत बेबी वर्ग में अभिलाषा रस्तोगी, जूनियर वर्ग में आर्यन कुमार और सीनियर वर्ग में शिवम् गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नृत्य शिरोमणि अवार्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मां भगवती के दरबार के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में यह अनूप अकादमी के बैनर तले सातवां कार्यक्रम था। सीजन-7 के तहत ऑडीशन के माध्यम से कलाकारों को चयनित किया गया था। मेगा फिनाले में कलाकारों ने पूरे दमखम के साथ प्रदर्शन कर तालियां बटोरीें। बेबी वर्ग में अभिलाषा रस्तोगी ने प्रथम, लकी ने द्वितीय और पंखुड़ी ने तृतीय, जूनियर वर्ग में आर्यन कुमार ने प्रथम, फिजा खान ने द्वितीय और कुमकुम सिंह ने तृतीय तथा सीनियर वर्ग में शिवम् गौतम ने प्रथम, अर्जुन सिंह ने द्वितीय और प्रणव वाजपेयी ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में सरन सेन, शोएब खान, हरिओम शर्मा, सुमित यादव, योगेश कुमार, रोहित शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ शिवान शर्मा ने श्री गणेश वंदना से किया। समापन पर आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान के संरक्षक हरीशरण वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, आदि ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। सांस्कृतिक सचिव अनूप गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में सौरभ सक्सेना, अर्जुन सिंह नेगी, करन सिंह नेगी, शिवम् आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed