फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Description of Sita's Swayamvar, a stream of hymns flowed, devotees danced in joy.

Shahjahanpur News: सीता स्वयंवर में बही भजनों की रसधार, थिरक उठे श्रद्धालु

Sun, 01 Mar 2026 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Description of Sita's Swayamvar, a stream of hymns flowed, devotees danced in joy.
मुमुक्षु महोत्सव में श्रीराम कथा सुनाते संत विजय कौशल। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मुमुक्षु महोत्सव में श्रीरामकथा के छठे दिन कथाव्यास विजय कौशल ने सीता स्वयंवर का वर्णन किया। इस बीच भजनों की रसधारा पर श्रद्धालु थिरक उठे।
विज्ञापन

रविवार को श्रीरामकथा में कथा व्यास ने सुनाया कि भगवान श्रीराम गुरु विश्वामित्र के साथ पतित पावनी गंगा पर स्नान, ध्यान, भजन और विश्राम के पश्चात जनकपुरी पहुंचते हैं। राजा जनक बड़ी खुशी और श्रद्धाभाव से उनका सत्कार करते हैं। भगवान जैसे ही पुष्प लेने जनकपुरी की पुष्प वाटिका के द्वार पर पहुंचते हैं, ठीक उसी समय जानकी जी भी अपनी मां से आज्ञा पाकर गौरी पूजन के लिए आती हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सीता स्वयंवर में श्रीराम ने ही तीन परिक्रमा कर धनुष को पकड़ प्रत्यंचा को खींचा। ऐसा करते ही धनुष टूट गया। सीताजी ने श्रीराम के गले में वरमाला पहना दी। चारों ओर जय श्रीराम और सीता की जय जयकार होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद, स्वामी अभेदानंद, पीलीभीत से स्वामी हनुमाननाथ, स्वामी सर्वेश्वरानंद, फर्रुखाबाद से व्यास राममूर्ति मिश्र, ज्योतिषी रामशंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed