कांट। नगर में चल रही शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित ने भगवान शिव की महिमा, माता सती के चरित्र और शिवभक्ति के महत्व का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि श्रद्धा भाव से कथा सुनने वाले के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इससे परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। कथा के दौरान शिव भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथास्थल का पूरा वातावरण हर हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।
कथा आयोजक लालू पंडित और गोविंद शरण पांडेय ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और शाम सात बजे से रात दस बजे तक आयोजित होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ राममुरारी मिश्रा, राकेश मिश्रा, विशाल और राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद