{"_id":"634470861dabe16ebc11c2ee","slug":"dengue-started-spreading-seven-patients-were-found-in-ten-days-shahjahanpur-news-bly500398664","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर पसारने लगा डेंगू, दस दिन में सात मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर पसारने लगा डेंगू, दस दिन में सात मरीज आए सामने
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के चैंबर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मलेरिया और वायरल बुखार के बाद जिले में डेंगू ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी तक मात्र छह ही डेंगू के मरीज दर्ज हैं। जबकि पिछले दस दिन में राजकीय मेडिकल कॉलेज में पांच से सात मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें कई को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। डॉक्टरों ने बारिश होने के बाद डेंगू बढ़ने की आशंका जताई है।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जनवरी से सितंबर माह तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में पांच डेंगू के मरीज दर्ज थे। दस दिन में ददरौल ब्लॉक के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि होने के बाद संख्या छह हो गई। इसके विपरीत राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर कुछ अलग ही बता रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, अक्तूबर में पांच से सात मरीज आ चुके हैं। इनमें चार मरीजों की प्लेट्सलेटस कम होने पर उन्हें भर्ती किया था। जबकि कुछ को एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी थी। फिजिशियन डॉ.रिषभ नायक ने बताया कि अस्पताल में 12 बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण होने पर उनकी जांच कराई जाती है।
ये बरतें सावधानी
-घरों में पानी का ठहराव न होने दें।
-सुबह और शाम को पूरे कपड़े पहनें।
-प्लॉट या गड्ढे आदि में भरे पानी में मोबिल ऑयल डाल दें।
-बुखार आने पर झोलाछाप से उपचार से बचें।
-डेंगू की पुष्टि होने पर घबराएं बिल्कुल नहीं।
डेंगू मरीजों को खोजने में आती दिक्कत
-स्वास्थ्य विभाग के सामने डेंगू के मरीजों की तलाश करने में काफी दिक्कत आ रही है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मरीज अपना सही मोबाइल नंबर नहीं डालते हैं। ऐसे में उनके घर को ट्रेस कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
ये हैं लक्षण
-मरीज को सिर में तेज दर्द के साथ बुखार आना।
-मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द के साथ जी मिचलाना।
-समय से उपचार न होने पर नाक, मुंह से या शौच के दौरान खून आ सकता है।
-इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत ही डॉक्टर को दिखाकर दवा लें।
-डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष संचारी अभियान के तहत एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा। डेंगू से बचाव के लिए लोग सावधानी बरते। जनवरी से अब तक छह डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। -डॉ. सूर्यप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी
-डेंगू के केस ओपीडी में आने लगे हैं। एक सप्ताह पहले प्लेट्सलेटस कम होने पर चार मरीज भर्ती किए गए थे। इसके अलावा ओपीडी में भी डेंगू के मरीज आ रहे हैं। बारिश होने के बाद डेंगू बढ़ने की आशंका है। -डॉ. रिषभ नायक, फिजिशियन राजकीय मेडिकल कॉलेज