{"_id":"178595899e33cde3830e247c52bd456a","slug":"demonstration-against-student-sucide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में दलित छात्र की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद में दलित छात्र की मौत का मामला
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली पट्टियां बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
विचार मंच और उससे जुड़े दलित संगठनों के कार्यकर्ता नगरपालिका परिषद कार्यालय में इकट्ठे हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधीं और हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर संयोजक सुरेश चंद्र कठेरिया के नेतृत्व में चल पड़े। जुलूस में शामिल लोग लाउडस्पीकर पर नारेबाजी करते चल रहे थे। मंच कार्यकर्ता टाउनहाल और सदर बाजार चौराहा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे जहां जुलूस सभा में बदल गया। जगदीश प्रसाद और फकीरेलाल भोजवाल ने हर तरह के कट्टरवाद को कुचलने की जरूरत बताई। सभा के बाद मंच पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जुलूस में प्रशांत कठेरिया, अजीजुर्रहमान अंसारी, अजय राना, संजय राठौर, बृजेश गंगवार, नरवीर कठेरिया, मो. याकूब सागर, राहुल गौतम, दौलतराम, गुरुसहाय, विनीत कुमार, ममता भारती, शशि भारती, महेंद्र गौतम आदि शामिल थे।
आप कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे
सिरों पर स्वराज की मांग वाली टोपियां सजाए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक अपूर्व अग्निहोत्री के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और दलित छात्र की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, विशंभर दयाल शर्मा, ओमशंकर श्रीमाली, सुनील मालवीय, राजीव अवस्थी, जेबी सिंह, आफताब सिद्दीकी, राजीव यादव, राकेश अवस्थी आदि शामिल रहे।
रोहित को दी श्रद्धांजलि
डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया और बहुजन मुक्ति पार्टी के युवा मोर्चा ने शुक्रवार को सभाएं करके दलित छात्र रोहित की मौत पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी। बमुपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सभा में अमित कुमार, विनीत कुमार, शारिक खां, सत्यम दीक्षित, रचित कुमार, जयेश कुमार, मुकेश सिंह, रमन गौतम आदि शामिल रहे।