फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   demonstration against school

स्कूलों के खिलाफ सेवादल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

Tue, 19 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
demonstration against school
स्कूलों के खिलाफ सेवादल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन  
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में फीस, पाठ्य पुस्तकों और ड्रेस आदि का शुल्क वसूले जाने में मनमानी के विरोध मेें कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में संगठन का शिष्टमंडल डीएम विजय किरन आनंद से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर अभिभावकों को परेशान करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में इकठ्ठा हुए और वहां से स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां सभा करके अधिकारियों का ध्यानाकर्षण किया। शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि इंगलिश मीडियम के स्कूलों में तरह-तरह की फीस के नाम पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दौलतराम ने कहा कि 30 जून तक इन स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
बाद में संगठन का शिष्टमंडल डीएम आनंद से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर मांगें दोहराईं। डीएम ने आश्वस्त किया कि इस तरह के मामले उनके संज्ञान में हैं और जल्द कार्यवाही की जाएगी। प्रदर्शन में अतीक अहमद, संजीव मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी, कृष्ण विनोद मिश्र, रामसेवक शंखधार, अतीउल्ला अंसारी, रामशंकर लाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्रदर्शन पर खफा हो उठे डीएम 
कांग्रेसियों प्रदर्शन को लेकर डीएम विजय किरन आनंद का पारा उस वक्त हाई हो गया, जब कलक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने बरामदे में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर इंगलिश ऑफिस का मुआयना छोड़कर बाहर निकले डीएम आनंद ने सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता से निरीक्षण में व्यवधान डालने पर कड़ा ऐतराज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed