{"_id":"58d402164f1c1b870a1a304c","slug":"demonstrate-the-demand-for-ban-on-gokshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी पर प्रतिबंध की मांग को लेकर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी पर प्रतिबंध की मांग को लेकर प्रदर्शन
शाहजहांपुर, ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
गोकशी पर प्रतिबंध की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
गोवंश की हत्या पर रोक लगाने और गोकशी में लिप्त लोगों को गैंगस्टर तथा रासुका में निरुद्ध करने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष सर्वेशचंद्र मिश्र धांधू के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गोवंश की रक्षा के लिए नया कानून बनाकर गोहत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास देने, मीट की दुकानें धर्मस्थलों से 500 मीटर दूर स्थानांतरित कराने, गोवंश संवर्धन के लिए नई योजनाएं लागू करने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में अजय अग्निहोत्री, दुर्गेश मिश्र, संतोष विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्र, शालिनी रस्तोगी, कमल मिश्र, अंजू मिश्र, बृजकिशोर, मालती मिश्र, राजेश्वरी राठौर, विनोद कुमार, रोहित आदि शामिल रहेे।