फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demanded a CBI inquiry into the accused can camp

सीबीआई जांच की मांग से सकते में आरोपी खेमा

Sat, 04 Jul 2015 11:22 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sat, 04 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
जगेंद्र सिंह के पुत्र राहुल के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से आरोपी पक्ष में हड़कंप मच गया है। जिन लोगों ने परिवार को मुख्यमंत्री से मिलाने में अहम् भूमिका निभाई थी वह भी सकते में हैं। उधर, राहुल ने पुलिस पर राज्यमंत्री को बचाने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

राहुल के अनुसार हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में पुलिस ने उसके पिता के मजिस्ट्रेटी बयान दाखिल नहीं किए हैं। मुख्यमंत्री ने उन लोगों को भरोसा दिलाया था कि तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और पुलिस पूरी तरह से निष्पक्ष होकर जांच करेगी, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और पुलिस निष्पक्ष जांच भी नहीं कर रही है। पिता जगेंद्र सिंह के खिलाफ अमित भदौरिया की ओर से दर्ज कराई गई अपहरण और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट को सच साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे पिता को गिरफ्तार करने गए पुलिस वालों के कृत्य को सही ठहराते हुए उन्हें बचाया जा सके। जिस स्थान पर अपहरण आदि की बात रिपोर्ट में दर्ज हैं, वहां के कुछ लोगों को पुलिस ने अपनी ओर मिलाकर झूठे बयान दर्ज किए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट आदि भी मनमाने ढंग से बनाई जा रही है।
विज्ञापन

यह पूछने पर कि जांच सही नहीं लगने पर मुख्यमंत्री से बात क्यों नहीं की गई, राहुल ने कहा कि क्या बात की जाए। नौकरी आदि का वायदा मुख्यमंत्री ने अभी तक पूरा नहीं किया है। पूरी जांच पिता की हत्या के मामले में आरोपी राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के दबाव में की जा रही है। उन लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है कि राज्यमंत्री को निर्दोष बता दिया जाए। यदि वह सीबीआई जांच के लिए कोर्ट का सहारा नहीं लेते तो बचे खुचे सबूत भी मिटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने का दबाव
खुटार। राहुल ने बताया कि मुख्यमंत्री के यहां से वापस आने के बाद उन लोगों को एक व्यक्ति ने शपथ पत्र दिया। शपथ पत्र उन लोगों की ओर से है और उसमें लिखा है कि परिवार के लोगों को पुलिस जांच पर पूरा भरोसा है। पुलिस जांच में जो पाएगी परिवार के लोग उसे मानेंगे। इसके अलावा यह भी लिखा है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल करने वालों ने अपनी मर्जी से दाखिल की हैं। परिवार के लोगों को इससे कोई लेना देना नहीं है। पीआईएल को मान्य न किया जाए। राहुल के अनुसार परिवार के लोगों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।


मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं
राहुल के सुप्रीम कोर्ट जाने और याचिका दाखिल करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में राहुल ही कुछ बता सकता है।
- सुमेर सिंह, जगेंद्र सिंह के पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed