फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand raised for compensation for the crops of flood affected people

Shahjahanpur News: बाढ़ प्रभावित लोगों की फसल का मुआवजा देने की उठाई मांग

Fri, 19 Jul 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for compensation for the crops of flood affected people
कांग्रेस प्रतिनि​धिमंडल एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
शाहजहापुर। कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बाढ़ की स्थिति देखने के बाद प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। मांग की गई कि बाढ़ प्रभावित लोगों फसल के नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल के सदस्य बृहस्पतिवार की सुबह राजीव भवन सभागार में एकत्र हुए। यहां से राजकीय मेडिकल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां मोहम्मदी में ताजियेदारी के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो दर्जन लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने घायलों का हालचाल लिया। इसके बाद कांशीराम कॉलोनी, अजीजगंज, न्यू सिटी ककरा का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना। यहां से प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें पुराने अस्पताल को सिटी अस्पताल के रूप में संचालित करने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, किसानों के लोन की वसूली रोकने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली बच्चों की फीस माफी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप, कीटनाशक दवाएं छिड़काव, राहत किट को बिना किसी भेदभाव पात्र लोगों तक पहुंचाने, बाढ़ की वजह से टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत, व्यापारी वर्ग के नुकसान का आकलन कर उनकी आर्थिक मदद करने सहित तमाम मांगे रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एडीएम प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव, ओमवीर यादव, प्रदेश सचिव ईश्वर दयाल पासी, एआईसीसी सदस्य कुमुद गंगवार,अशफाक उल्लाह खान, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व चेयरमैन रईस मियां, पूनम पांडेय, कृष्ण विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed