फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand raised again to link Shahjahanpur court with Lucknow bench

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर कोर्ट को लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने की फिर उठी मांग

Sun, 08 Oct 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Demand raised again to link Shahjahanpur court with Lucknow bench
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता। संवाद
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने शनिवार को शाहजहांपुर कोर्ट को हाई कोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने की फिर आवाज उठाई। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की दूरी चार सौ किमी है। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती है। वादकारियों को उच्च न्यायालय जाने के लिए लखनऊ खंडपीठ से होेकर गुजरना पड़ता है। वर्ष 1986 में जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट में निकटता के आधार पर जनपद को लखनऊ खंडपीठ से संबद्ध करने की संस्तुति की गई थी तब से अधिवक्ता लगातार हर शनिवार को मांग उठाते आ रहे हैं। प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हत्याओं और हमलों को देखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की अपील की गई। इस दौरान अध्यक्ष ब्रजेश वैश्य, महासचिव सुधीर कुमार पांडेय, हरेंद्र कुमार राजवंशी, मुकेश यादव, राहुल शर्मा, सूरज प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, मो. जुबैर खां, राकेश कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed