फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for construction of concrete embankments to protect villages from floods

Shahjahanpur News: गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए पक्के तटबंध बनवाने की मांग

Tue, 16 Sep 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of concrete embankments to protect villages from floods
कांट। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में गर्रा और खन्नौत नदी की बाढ़ में भूमि कटान से प्रभावित ग्रामीण सोमवार को विधायक अरविंद कुमार सिंह से मिले। उन्होंने विधायक को प्रार्थना पत्र देकर नदी के किनारे बसे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए पक्के तटबंध बनवाने की मांग की। बाद में ग्रामीणों के साथ विधायक ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से भेंट की और नदी के किनारे बसे गांवों को बाढ़ से बचाव के लिए स्थायी प्रबंध किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विधायक ने डीएम को बताया कि गर्रा और खन्नौत नदियों में आई बाढ़ से गुवारी से उटहा जाने वाला मार्ग कट गया है। आसपास के सैकड़ों एकड़ खेतों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो गईं हैं। कई किसानों के उपजाऊ खेत भी बाढ़ में कट गए। गत वर्ष भी सेहरामऊ दक्षिणी के पास गर्रा के किनारे बसे कई गांवों में बाढ़ से सैकड़ों बीघा फसलें तबाह होने के साथ आम के दो हरे-भरे बाग और खेत भी कटान से नदी में समा गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को रिलायंस तापीय परियोजना की ओर से गुवारी से उटहा गांव तक पक्का तटबंध बनवाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे भविष्य में बाढ़ आने पर किसानों और ग्रामीणों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। विधायक ने बताया कि उन्हाेंने इस बारे में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed