{"_id":"6866d75336c40d275d0c0a5b","slug":"demand-for-cbi-investigation-into-the-incidents-of-kaushambi-and-prayagraj-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-147257-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कौशांबी और प्रयागराज की घटनाओं की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कौशांबी और प्रयागराज की घटनाओं की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध और कौशांबी व प्रयागराज की घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे आजाद समाज पार्टी काशीराम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर ज्ञापन दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक विद्यालयों का विलय कर रही है। यह शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। गरीबों के बच्चों को सरकार के स्कूलों में शिक्षा मिलना अनिवार्य है, इसलिए स्कूल बंद करने के निर्णय को तत्काल ही वापस लिया जाए।
कौशांबी के थाना सैनी क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और प्रयागराज के थाना करछना क्षेत्र के इसौटा गांव में व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार देने के मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
करछना में बवाल में सुनील कुमार गौतम की मृत्यु हो जाने के मामले की भी सीबीआई जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मंडल प्रभारी महेश सागर, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, गुड्डू वर्मा, हुकुम सिंह, अंकित, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।