शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज सराफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ घटित हो रही घटनाओं से काफी रोष है।
कहा कि जिला उपाध्यक्ष सईद खां के पुत्र दाउद खां व उनके भांजे पर थाना सदर बाजार के मोहल्ला बाडूजई द्वितीय में लोगों ने हमला किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने साधारण धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसी प्रकार जलालाबाद में भी एक व्यापारी पर जानलेवा हमला हुआ। मांग की कि घटनाओं को अन्जाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में तिलकराज भेाला, जसविंदर सिंह, अनवार खान, अजय मोहन शुक्ला, अनीस खान, जितेन्द्र नाथ, ध्रुव, सचिन मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद