फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for action against police station incharge for giving fake information in press note

Shahjahanpur News: प्रेस नोट में फर्जी सूचना देने पर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

Thu, 03 Oct 2024 05:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against police station incharge for giving fake information in press note
पुवायां। कोर्ट के रोवकार (कोर्ट से जारी वारंट वापसी का आदेश) जारी करने से एक दिन पहले ही गिरफ्तारी और रोवकार दिखाने पर वारंटी को गिरफ्तार कर छोड़े जाने की कहानी गढ़ने पर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में पीड़ित ने थाना प्रभारी पर जानबूझकर छवि धूमिल करने और मानहानि करने की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन


29 सितंबर को पुवायां पुलिस ने सराहनीय कार्य का एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आठ वारंटियों को पकड़ा था, जिसमें छह के रोवकार दिखाने पर उनको छोड़ दिया गया था। प्रेस नोट में हिंदू जागरण मंच के संपर्क प्रमुख पुवायां के गांव मजीदापुर निवासी विवेक श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार करना और रोवकार दिखाने पर छोड़ने की बात कही गई थी। विवेक का कहना था कि उनको कोर्ट के वारंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और पुलिस भी उनसे नहीं मिली। अखबारों में खबर छपने के बाद उनको जानकारी हुई तो वह 30 सितंबर को कोर्ट में हाजिर हुए थे। इसके बाद कोर्ट से जारी वारंट को निरस्त किया गया था। वह 30 को कोर्ट में हाजिर हुए तो 29 सितंबर को उन्होंने रोवकार कैसे दिखा दिया?
विज्ञापन

बुधवार को विवेक श्रीवास्तव ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि उनके पास किसी न्यायालय का सम्मन या वारंट नहीं गया था। पुवायां पुलिस कह रही है कि उन्होंने 29 सितंबर को रोवकार पुलिस को दिखाया। जबकि 28 और 29 सितंबर को वह संगठन के काम में व्यस्त थे। पुवायां पुलिस ने उनकी छवि को जानबूझकर धूमिल करने की नीयत से खबर को कई समाचार पत्रों में छपवा दिया, जिससे उनकी मानहानि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक ने एसपी से मामले की जांच कर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। विवेक ने पत्र भेजने के साथ ही मोबाइल नंबर पर भी एसपी से थाना प्रभारी की शिकायत की है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि विवेक श्रीवास्तव की शिकायत की उनको जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कोई निर्देश भी अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed