फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   D.El.Ed trainee's face lit up after seeing simple paper

Shahjahanpur News: सरल पेपर देख खिले डीएलएड प्रशिक्षु के चेहरे

Tue, 09 Jan 2024 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainee's face lit up after seeing simple paper
गौरी शुक्ला
शाहजहांपुर। डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के साथ ही बैक पेपर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। छह दिन चलने वाली परीक्षा के लिए जीआईसी को केंद्र बनाया गया है। पहले दिन सरल पेपर देखकर प्रशिक्षुओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


द्वितीय सेमेस्टर में पहली पाली में वर्तमान भारतीय समाज और प्रारंभिक शिक्षा का पेपर हुआ। जबकि दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास का पेपर रहा। परीक्षा में प्रथम पाली के लिए पंजीकृत प्रशिक्षुओं की संख्या 290 थी, इनमें से 284 ने पेपर दिया। जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत प्रशिक्षु 271 और उपस्थित 266 रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डायट उप प्राचार्य बीएल मौर्या ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई भी गड़बड़ी सामने नहीं आई।
विज्ञापन

----

प्रारंभिक शिक्षा के पेपर में बेसिक प्रश्न ही पूछे गए थे जिसने थोड़ा भी पढ़ रखा होगा, उसने पेपर आसानी से हल कर दिया होगा। प्रश्नपत्र में 40 प्रश्न आए थे। मेरा पेपर भी ठीक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंशिका सिंह
-----

पहले दिन सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर में डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक दो पालियों में पेपर हुए। दोनों ही पेपर काफी अच्छे रहे। - गौरी शुक्ला
-----

प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास के पेपर में लार्ड मैकाले की शिक्षा नीति, भारतीय शिक्षा नीति के विषय में प्रश्न आए थे। प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए जोकि आसानी हल हो गए। - नैमिष गुप्ता

-----

पेपर सामान्य तो नहीं था जिसने पहले से तैयारी की थी, उसके लिए जरूर सरल रहा। 1833 से लेकर 1964 तक के इतिहास पर काफी प्रश्न आए थे। तीन दिन तक द्वितीय सेमेस्टर के पेपर होंगे।
- अभय कुमार मिश्रा

गौरी शुक्ला

गौरी शुक्ला

गौरी शुक्ला

गौरी शुक्ला

गौरी शुक्ला

गौरी शुक्ला

गौरी शुक्ला

गौरी शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed