फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   D.El.Ed. Examination Held in Three Shifts; 21 Candidates Absent

Shahjahanpur News: तीन पालियों में हुई डीएलएड की परीक्षा, 21 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Fri, 15 May 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. Examination Held in Three Shifts; 21 Candidates Absent
राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा के दौरान चेकिंग करतीं ​शि​​क्षिका। संवाद - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। नगर के दो केंद्रों पर बृहस्पतिवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में हुई। तीनों पालियों में 21 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज व देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस से 11 बजे के बीच कराई गई। जीआईसी केंद्र में प्रवेश देने से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई। द्वितीय पाली 11:30 से 12:30 बजे व तृतीय पाली अपराह्न दो से चार बजे तक हुई।
विज्ञापन

परीक्षा में विज्ञान, गणित व सामान्य अध्ययन विषय पर आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रथम पाली में दोनों केंद्रों पर 475 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 662 में नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली में 476 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें सात गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचिता के साथ कराया जा रहा है। सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा को करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed