{"_id":"6ae3810f104267ae440feaea","slug":"delay-in-paddy-procurement-forces-farmers-to-sell-at-throwaway-prices-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-188746-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धान खरीद में देरी, किसान औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धान खरीद में देरी, किसान औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर
विज्ञापन
तिलहर मंडी सचिव से वार्ता करते करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह। स्रोत: संगठन
तिलहर। मंडी समिति में सरकारी धान खरीद की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। किसानों ने क्रय केंद्रों पर खरीद में देरी और बारदाना उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत की है। उनका आरोप है कि कई दिनों तक इंतजार के बाद भी खरीद नहीं होने से वे मजबूरी में निजी दुकानदारों को कम दाम पर धान बेच रहे हैं। वहीं, मंडी में खुले में पड़ा धान गोवंशीय पशु खा रहे हैं, जिससे नुकसान हो रहा है।
बृहस्पतिवार शाम करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह मंडी पहुंचे और मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह से किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि कई किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं होने की शिकायत की है। उनके अनुसार मामले की शिकायत मंडी के उच्च अधिकारियों को ईमेल से भेजकर जल्द खरीद शुरू कराने की मांग की गई है।
जैतीपुर ब्लॉक के आजमाबाद गांव निवासी इरमान सिंह यादव ने बताया कि वह करीब 60 क्विंटल धान लेकर आरएफसी क्रय केंद्र पर पहुंचे थे। 15 दिन बीतने के बाद भी धान की खरीद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि खुले में पड़े धान को पशु खा रहे हैं, जिससे नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शाम पांच बजे के बाद भी फर्जी तरीके से धान खरीद की जाती है।
विज्ञापन
-- -- --
करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष के 60 में से 30 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। शेष धान की खरीद भी कराई जाएगी। इरमान सिंह यादव जिस आरएफसी केंद्र पर धान लेकर पहुंचे हैं, वह अभी संचालित नहीं हुआ है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजकर केंद्र शुरू कराने का अनुरोध किया गया है।
-शिवेंद्र प्रताप सिंह, सचिव, तिलहर मंडी