फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Delay in issuing death certificate

Shahjahanpur News: मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने पर की जा रही हीलाहवाली

Tue, 10 Mar 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Delay in issuing death certificate
शाहजहांपुर। नगर निगम में अधिकारियों के सामने शिकायत करने पर ही मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं करने की दो शिकायतें आईं। इनका समाधान मौके पर किया गया। दो अन्य शिकायतें भी आईं। इनके निस्तारण के लिए नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र ने निर्देश दिए। शहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी अक्षत गुप्ता ने और मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सौरभ ने शिकायत करते हुए हुए कहा कि उनके पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है।

इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग के कर्मचारी को बुलाकर दोनों मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराए। मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी महेंद्र कुमार शर्मा ने दाखिल-खारिज कंप्यूटर में दर्ज कराने की और नगर निगम कर्मचारी कुसुमा ने विभागीय समस्या रखीं। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed