{"_id":"615ca6668ebc3e0bc579623d","slug":"death-shahjahanpur-news-bly461961715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू का अंतिम संस्कार कर लौटे परिजन तो ससुर का शव पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू का अंतिम संस्कार कर लौटे परिजन तो ससुर का शव पड़ा मिला
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मुन्नालाल के परिजनों ने घटना के बारे में जानकारी दी।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रामपुर बेन निवासी मुन्ना लाल (50) की रविवार को घर के अंदर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने बहू के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बहू की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
मुन्नालाल की सोमवार शाम घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग मुन्नालाल की बहू संध्या देवी का अंतिम संस्कार करने ढाईघाट गए थे। वहां से लौटने पर परिजन को मुन्नालाल का शव मिला। उनके भाई आदेश ने बहू संध्या के मायके पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुन्नालाल के भाई आदेश का आरोप है कि सोमवार को सभी लोग बहू संध्या का अंतिम संस्कार करके घर लौटे तो मुन्नालाल की मौत हो चुकी थी। जानकारी हुई कि संध्या के पिता और उनके साथियों ने घर आकर पहले संध्या की हत्या का आरोप लगाया। उसके बाद मुन्नालाल की हत्या कर सभी लोग भाग गए। दोनों ही पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सीओ सदर अरविंद कुमार ने बताया कि दो दिन पहले मुन्नालाल की बहू की मौत हुई थी। उसके मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। उसी दिन ससुर मुन्नालाल की भी मौत हो गई। उनकी हत्या का आरोप बहू के मायके पक्ष पर लगा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ही पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।