फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death of Asha worker returning after distributing cards for daughter's wedding

Shahjahanpur News: बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रही आशा कार्यकर्ता की मौत

Wed, 14 Jun 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Death of Asha worker returning after distributing cards for daughter's wedding
शाहजहांपुर/तिलहर। निगोही-तिलहर मार्ग पर रटा पुल के पास निगोही थाना क्षेत्र के गांव चौढेरा-चौढरी निवासी मनोज मौर्य की बाइक कार से भिड़ गई। हादसे में मनोज की पत्नी आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी की मौत हो गई। वह बेटी की शादी के कार्ड बांटकर पति के साथ लौट रही थीं।
विज्ञापन

मनोज की बेटी की शादी 16 जून को है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है। रिश्तेदारियों में कार्ड भी बांटने का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को मनोज अपनी पत्नी आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी के साथ कार्ड बांटने के लिए तिलहर गए थे। शाम को लौटने के दौरान तिलहर-निगोही मार्ग पर रटा पुल के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन

बाइक से गिरकर उर्मिला का सिर डिवाइडर से टकरा गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। मनोज को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उर्मिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। उर्मिला के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed