{"_id":"61afb22d7b42f1708454a057","slug":"death-in-road-accident-shahjahanpur-news-bly468528689","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां के युवक की सिंधौली में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां के युवक की सिंधौली में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। गांव चुरहा निवासी दामोदर की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सीएचसी के मेमो के आधार पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आगे की कार्रवाई सिंधौली थाने की पुलिस करेगी। पुलिस के अनुसार गांव चुरहा निवासी 48 वर्षीय दामोदर सोमवार को बाइक से सिंधौली के गांव कमलापुर स्थित रिश्तेदारी में गए थे।
देर शाम लौटते समय सिंधौली थाना क्षेत्र में खन्नौत नदी पुल के पास उनकी बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में दामोदर घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर उन्हें 108 सेवा की एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी लाया गया था। सीएचसी पर दामोदर को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से पुवायां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
सूचना पाकर दामोदर का पुत्र गिरीश और परिवार के अन्य लोग भी सीएचसी पहुंचे। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि घटना स्थल सिंधौली क्षेत्र का है। दामोदर को पुवायां सीएचसी लाया गया था और मृत घोषित कर दिया। सीएचसी की सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, लेकिन आगे की कार्रवाई सिंधौली पुलिस करेगी।