{"_id":"671430cadf310006fe0abb94","slug":"deaf-players-hit-fours-and-sixes-in-deaf-cricket-championship-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-129601-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप में मूकबधिर खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप में मूकबधिर खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के
Sun, 20 Oct 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
रिलायंस पावर प्रोजेक्ट स्टेडियम में शनिवार को आयोजित मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते
शाहजहांपुर। रिलायंस पावर प्रोजेक्ट स्टेडियम में शनिवार को प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य क्रिकेट टी-20 बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप प्रारंभ हो गई। इसमें मूकबधिर खिलाड़ियों ने चौके-छक्के लगाए।
टूर्नामेंट का पहला मैच देवरिया और कानपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें देवरिया की टीम ने दस ओवर में चार विकेट खोकर 59 रन बनाए। जवाब में कानपुर की टीम ने 4.4 ओवर में दो विकेट खोकर 62 रन बना लिए। इस तरह सात विकेट से कानपुर की टीम विजेता रही। दूसरा मैच गाजियाबाद-नोएडा और शाहजहांपुर की टीम के बीच हुआ। गाजियाबाद की टीम 9.4 ओवर में 36 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं शाहजहांपुर की टीम 2.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाकर नौ विकेट से विजेता बनी।
तीसरा मैच कानपुर व गाजियाबाद-नोएडा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें कानपुर ने दस ओवर में सात विकेट खोकर 104 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में गाजियाबाद-नोएडा की टीम दस ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 38 रन ही बना सकी। इस तरह से 66 रन से कानपुर की टीम विजयी रही। चौथे मैच में शाहजहांपुर की टीम ने दस ओवर में तीन विकेट खोकर 120 रन का लक्ष्य अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम देवरिया को दिया। वह दस ओवर में चार विकेट खोकर 113 रन पर ही सिमट गई। शाहजहांपुर ने सात रनों से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर आयोजन व एसोसिएशन ऑफ द डीफ वेलफेयर सोसाइटी शाहजहांपुर के सचिव अमन सक्सेना, संरक्षक निखिल महेंद्र, नेहा यादव सक्सेना आदि मौजूद रहे।