{"_id":"5eb0521d8ebc3e90743f2d39","slug":"dead-corona-suspect-found-negative-shahjahanpur-news-bly4048127125","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन वार्ड में मरने वाले वृद्घ की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन वार्ड में मरने वाले वृद्घ की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन वार्ड में रविवार को मरने वाले व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि थाना कांट क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को कई दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को रात्रि नौ बजे परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए क्वारंटीन वार्ड में भर्ती करा दिया था। शनिवार को रात में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। रविवार को पूर्वाहन 11:15 बजे वृद्ध ने दम तोड़ दिया। क्वारंटीन वार्ड में इस व्यक्ति की मौत से हड़कंप मच गया। शव को मोरचरी में रखवाकर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि सोमवार को मृतक की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मृतक के शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।