फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of youth found drowned in Ramganga river at Kolaghat

Shahjahanpur News: कोलाघाट पर रामगंगा नदी में डूबे युवक का शव मिला

Sun, 21 May 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found drowned in Ramganga river at Kolaghat
रामगंगा में डूबने की खबर में मृतक फुजैल।फाइल फोटो
जलालाबाद। रामगंगा नदी में डूबे 18 वर्षीय फुजैल का शव शनिवार को गोताखोरों ने निकाल लिया। पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला यूसुफजई निवासी हसीन का 18 वर्षीय बेटा फुजैल शुक्रवार दोपहर मोहल्ला गौसनगर निवासी दोस्त अमान और आसिफ के साथ घरवालों को बताए बगैर कोलाघाट पैंटून पुल के पास रामगंगा नदी में नहाने चला गया था। गहरे पानी में जाने पर तीनों दोस्त डूब गए थे। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने नदी में छलांग लगाकर अमान और आसिफ को बचा लिया था, जबकि फुजैल का पता नहीं चला था।

पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश कराई। रात होने पर तलाश बंद करनी पड़ी। शनिवार सुबह पुल के पास ही गोताखोरों के जाल में शव फंस गया। परिजन ने बताया कि फुजैल ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और वह आगे की पढ़ाई के लिए फर्रुखाबाद के कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहा था।

रामगंगा में डूबने की खबर में मृतक फुजैल।फाइल फोटो

रामगंगा में डूबने की खबर में मृतक फुजैल।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed