फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of middle-aged returning from Meerut was found lying on the roadside

मेरठ से लौट रहे अधेड़ का शव सड़क किनारे पड़ा मिला

Sat, 11 Jun 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged returning from Meerut was found lying on the roadside
मेरठ से लौट रहे अधेड़ का शव सड़क किनारे पड़ा मिला
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। हरदोई जिले के थाना टडियावां के गांव अहीरोटी निवासी शेष कुमार का शव सेहरामऊ दक्षिणी थाने में हाईवे पर स्थित ढाबे के पास पड़ा मिला। वह मेरठ से हरदोई लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

48 वर्षीय शेष कुमार मेरठ में कपड़े की दुकान पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह हरदोई आने के लिए निकले थे। परिजन उनसे लगातार संपर्क बनाए रहे। जनपद की सीमा में आने के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। इस बीच रात करीब 11 बजे उनका शव सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में ढाबे पास पड़ा मिला। शव को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तलाशी के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर आई उनकी पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed