{"_id":"6654574bd5749357e306cf63","slug":"dead-body-of-man-found-hanging-from-a-tree-in-the-park-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पार्क में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शख्स का शव, सुबह टहलने पहुंचे लोग रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पार्क में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शख्स का शव, सुबह टहलने पहुंचे लोग रह गए दंग
Mon, 27 May 2024 03:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 May 2024 03:20 PM IST
सार
शाहजहांपुर में बीमारी से परेशान एक किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सोमवार सुबह पार्क में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर निवासी कमलेश कुमार (45) ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह सुबह टहलने निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। उनका शव अवंतीबाई पार्क में पेड़ से फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह बीमार रहते थे। इसी के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
चिनौर के रहने वाले कमलेश रोजाना सुबह चार बजे टहलने के लिए जाते थे। सोमवार की सुबह भी वह करीब चार बजे टहलने के लिए निकले थे। इस बीच उन्होंने पार्क में गमछे से शहतूत के पेड़ में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। करीब पांच बजे लोगों ने उनका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार, वह अक्सर बीमार रहते थे। इस वजह से मानसिक तनाव में थे।
विज्ञापन