{"_id":"67196b0e356e58926d0c33e6","slug":"dead-body-found-hanging-six-months-after-marriage-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129830-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी के छह माह बाद फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी के छह माह बाद फंदे से लटका मिला शव
Thu, 24 Oct 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
अनीजा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर/कलान। कलान थाना क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी प्रवेश की पत्नी अनीजा (20) का शव फंदे से लटका मिला। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पति के अनुसार, पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी।
बदायूं जिले के थाना उसावां के गांव नबीगंज निवासी श्यामवीर ने अपनी बेटी अनीजा का विवाह करीब छह महीने पहले प्रवेश से किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। वहीं, प्रवेश ने बताया कि अनीजा का विवाह उसकी मर्जी के बिना कराया था। इंस्पेक्टर प्रभाष चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन ने अभी तहरीर भी नहीं दी है। संवाद