{"_id":"6911d9127d6f7588880b73df","slug":"dcm-collided-with-bike-father-daughter-and-nephew-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-157332-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक से टकराई डीसीएम, पिता-पुत्री व भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक से टकराई डीसीएम, पिता-पुत्री व भतीजा घायल
विज्ञापन
खुटार। पुत्री और भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रहे गांव मोहनपुर निवासी अश्विनी वर्मा की बाइक में डीसीएम की टक्कर लग गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। लोगों ने दस किमी पीछा कर चालक को पकड़ लिया। डीसीएम भी कब्जे में ले ली।
अश्विनी वर्मा सोमवार सुबह 8:30 बजे पुत्री सात वर्षीय आख्या पटेल और भतीजे 13 वर्षीय अर्पित पटेल को बाइक से खुटार के गोल्डन फ्लावर स्कूल छोड़ने आ रहे थे। खुटार-पूरनपुर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही डीसीएम बाइक से टकरा गई। हादसे में अश्विनी वर्मा, आख्या और अर्पित घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
आसपास के लोगों ने अपने वाहन से घायलों को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण अर्पित को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अश्विनी और आख्या को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। लोगों ने लगभग दस किमी तक पीछा कर खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव हीरपुर के पास डीसीएम को रुकवा लिया और पुलिस बुलाकर चालक को उसके सुपुर्द कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि घायलों के परिजन भी थाने में आए हुए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
बाइक की टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार शाम कछियानीखेड़ा में हनुमान मंदिर के पास बाइक पर सवार बहादुरपुर निवासी बुजुर्ग जोधा लाल की बाइक से सामने से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में बाजार से खरीदारी करके घर लौट रहे जोधा लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगाें ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी पर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद