फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DCM broke the pole, there was power cut for 14 hours

Shahjahanpur News: डीसीएम ने तोड़ा खंभा, 14 घंटे बिजली रही गुल

Thu, 08 Feb 2024 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
DCM broke the pole, there was power cut for 14 hours
शाहजहांपुर में निसरजई में पोल को सही करते कर्मचारी। स्रोत-जागरुक पाठक

विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीसीएम की टक्कर से टूटे खंभे ने मंगलवार रात निसरजई फीडर की बिजली गुल कर दी। आनन-फानन कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने गलत जगह खंभा लगे होने के विरोध में हंगामा कर उन्हें भगा दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे बाद 2000 उपभोक्ताओं की आपूर्ति सुचारू कराई, लेकिन इतने ही उपभोक्ताओं को 14 घंटे बाद सुबह बिजली मिल सकी।

निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर जाने वाली लाइन पर किसानों वाली गली के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे खंभे में डीसीएम चालक टक्कर मारकर भाग गया। खंभा टूटने से करीब 4000 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली गुल हो गई। सूचना पर निगोही रोड उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू करने का प्रयास किया। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने गलत जगह पर खंभा लगे होने की बात कहकर विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों से अभद्रता भी की। इस पर कर्मचारी वहां से चले आए। पूरे इलाके की बिजली गुल होने पर अवर अभियंता सत्यपाल को सूचना दी गई। उन्होंने डायल 112 से बात की। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे लोगों को समझाया। जिसके बाद कर्मचारियों ने टूटे खंभे वाले ट्रांसफार्मरों के जंपर खोलकर कुछ इलाके की बिजली की आपूर्ति बहाल कराई। वहीं, निसरजई, एमनजई जलालनगर के तीन ट्रांसफार्मरों को खंभा टूटने की वजह से बंद रखा गया। यहां पूरी रात बिजली नहीं आई। इन इलाकों में सुबह पानी का संकट भी खड़ा हो गया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा और अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार को सूचना दी गई, तब ककरा उपकेंद्र से खंभा मंगाकर 14 घंटे बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

-------------
-खंभा टूटने के चलते कुछ इलाका प्रभावित हुआ था। सुबह खंभा लगवाकर बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
-अरविंद कुमार, एक्सईएन सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed