फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughters fly high again in exam results

Shahjahanpur News: परीक्षाफल में बेटियों की फिर ऊंची उड़ान

Sat, 26 Apr 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Daughters fly high again in exam results
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में छलांग लगाकर जश्न मनातीं हाईस्कूल की छात्राएं
शाहजहांपुर। बेटियों ने यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में एक बार फिर ऊंची उड़ान भरी है। दोनों ही कक्षाओं में उन्होंने कमाल करते हुए सफलता का परचम लहराया। इस बार ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों से भी बड़ी संख्या में प्रतिभाएं निखरकर सामने आई हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में 24123 छात्र पंजीकृत होने के बावजूद मात्र 22131 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 18176 परीक्षार्थियों ने बाजी मारी। छात्राें के पास होने का प्रतिशत 82.13 रहा। इसी तरह 16980 छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत थीं। 16077 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और 15039 उत्तीर्ण हुईं। छात्राओं का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 93.54 रहा है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में 76.93 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है। 22420 पंजीकृत में से 21482 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 16527 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्राओं ने छात्राें से काफी लंबी छलांग लगाई है। 87.23 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। परीक्षा में 15385 छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें 15095 ने परीक्षा देकर 13167 ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में 11 छात्र और चार छात्राएं टॉप टेन में शामिल हैं। वहीं, बारहवीं में सात छात्राएं और छह छात्र हैं।

-------

दसवीं में 4993 व बारहवीं में 6883 परीक्षार्थी हुए फेल

दसवीं की परीक्षा में 3955 छात्र और 1038 छात्राएं फेल हुईं। परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वालों में छात्र ज्यादा हैं। बारहवीं में 4955 छात्र और 1928 छात्राएं फेल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed